भगवान हर इंसान को एक जैसा बनाया है – दो हाथ, दो पैर, दो आँखे, दो कान और एक बहुत ही शानदार मस्तिष्क (दिमाग)| लेकिन हर व्यक्ति की जिंदगी अलग-अलग होती है| कुछ व्यक्ति जिंदगी की यात्रा में निरन्तर रूप से सफलता प्राप्त करते जाते है और वही कुछ व्यक्तियों की जिंदगी निराशा और दुखों के अँधेरे में ही बीत जाती है| इसका एक ही कारण है – “नजरिया – Attitude“
हमारा नजरिया यह निर्धारित करता है कि हम जिन्दगी को किस तरह से देखते हैं| हमारा नजरिया ही यह तय करता है कि हम परिस्थितियों को कैसे स्वीकार करते है और उन परिस्थितियों के प्रति अपनी प्रतिक्रिया (Response) किस तरह से देते है| नजरिया खुद ब खुद नहीं बनता बल्कि अपने नजरिये का निर्माण हम निरंतर रूप से अपने विचारों के द्वारा करते हैं| हम जैसा सोचते है वैसा ही हमारा नजरिया बनता है|
पढ़िए: नजरिया (हिंदी कहानी) – Hindi Story
“Flip Switch” – Build Positive Attitude – सकारात्मक नजरिया कैसे विकसित करें
क्या आपने कभी “flip switch” का नाम सुना है। अपने मूड को ठीक करने का यह, सबसे आसान तरीका है। जब कभी भी आपके मस्तिष्क में नकारात्मक विचार आने लगे, तो तुरंत उस बात के बारे में सोचना बंद कर दें| और कम से कम 21 सेकेंड के लिए कुछ ऐसा सोचे, जिससे आपके अंदर नई सकारात्मक भावना का विकास हो। केवल इतना समय काफी है, आपके नजरिये को बदलने के लिए। इसे निरंतर रूप से अभ्यास करें। ऐसा करने से आप, धीरे-धीरे सकारात्मक सोचने लगेंगे और कुछ दिनों के अभ्यास से यह आपकी आदत भी बन जाएगी।
पढ़िए : सकारात्मक सोच का जादू – Tips To Overcome Negative Thoughts (Hindi)
Attitude Quotes in Hindi
Attitude Status #1
Courage
अपने सपनों का पीछा करने वाले व्यक्ति को हमेशा अपना रास्ता खुद बनाना पड़ता है और भीड़ से हटकर चलना पड़ता है| अकेले सफ़र में कई बार “असफलता का डर” उस पर हावी हो जाता है, लेकिन उसे हर बार अपने साहस से डर को मिटाना होता है|
Attitude Status #2
Decisions
मैं सही फैसले लेने में विश्वास नहीं करता | मैं पहले फैसले लेता हूँ, फिर उन्हें सही साबित कर देता हूँ | – रतन टाटा
Attitude Status #3
Courage & Perseverance
साहस और ज़िद के मिलने से एक ऐसा जादुई ताबीज बनता है जिसके सामने सारी बाधाएं स्वत: ही दूर हो जाती है|
Attitude Status #4
Think Different
आपका नजरिया ही आपकी जिंदगी तय करता है| आप चाहें तो लोगों द्वारा फेंके गए पत्थरों से स्वंय को चोटिल कर सकते है या फिर उन्हीं पत्थरों का उपयोग एक मजबूत नींव बनाने में कर सकते है|
Attitude Status #5
Self Confidence
आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि पूरी दुनिया के अविश्वास के शोर में, आपको अपने आत्मविश्वास की आवाज कितनी तेज से सुनाई देती है|
Attitude Status #6
Attitude Towards Others
हमारा नज़रिया दूसरों के प्रति यह निर्धारित करता है कि उनका नज़रिया हमारे प्रति कैसा होगा।
Attitude Status #7
Patience
विपरीत समय की निराशाओं के काले बादल, धैर्य की आशाओं के आगे ज्यादा समय तक टिक नहीं सकते|
Attitude Status #8
Response
आप यह तय नहीं कर सकते कि आपके सामने कैसी परिस्थितियां आएंगी लेकिन आप यह तय कर सकते है कि उन परिस्थितियों के प्रति आपका नजरिया क्या होगा|
Attitude Status #9
Never Give Up
जिस समय भी आप यह सोचना शुरू कर देते है कि ‘अगर आप लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाए, तो क्या करेंगे’, उसी पल आप हार जाते है|
Attitude Status #10
Change
अगर तुम किसी चीज को पसंद नहीं करते, तो उसे बदल दो| अगर उसे बदल नहीं सकते तो अपना नजरिया बदल दो।
Attitude Status #11
It’s Your Attitude – You Decide!
Attitude एक “चश्मे” की तरह है| जिस प्रकार काले रंग का चश्मा पहनने पर, हमें सब कुछ काला दिखाई देता है और लाल रंग का चश्मा पहनने पर, हमें सब कुछ लाल ही दिखाई देता है| इसी प्रकार नेगेटिव नजरिये से हमें अपने चारों ओर निराशा, दुःख और असंतोष ही दिखाई देगा और पॉजिटिव नजरिये (Positive Thinking) से हमें आशा, खुशियाँ एंव संतोष ही नजर आएगा| यह हम निर्भर करता है कि हम कौनसे रंग का चश्मा पहनना पसंद करते है|
Attitude Status #12
Attitude Is Everything
आप एक बुरे नज़रिये के साथ अच्छा दिन नहीं बिता सकते, और एक अच्छे नज़रिये के साथ बुरा दिन नहीं बिता सकते।
Attitude Status #13
Winners Do Things Differently
जीतने वाले अलग कार्य नहीं करते बल्कि वे कार्यों को अलग तरह (ढंग) से करते है| – शिव खेड़ा
Attitude Status #14
Your Attitude is The Aroma of Your Heart
लोग आपकी आवाज सुनते है, लेकिन वे आपके नजरिये को महसूस करते है|
Kuldeepmy.blogspot.com
Comments