अनमोल विचार

साहस, हिम्मत, बहादुरी ऐसे शब्द है जिनको सुनते ही अंदर से एक जोश आने लगता है. ज़िन्दगी में साहस (Sahas) का होना बहुत जरुरी है. अगर आपके अंदर हिम्मत (Himmat) है तो आप किसी भी नामुमकिन चीज को हासिल कर सकते हो. इस दुनिया में जितने भी बड़े कारनामे व इतिहास लिखे गये है वह सब साहस के कारण ही मुमकिन था और जिन्होंने यह साहस दिखाया वे बहादुर व्यक्ति ही थे.

हमारे जीवन में भी कई बार ऐसे मौके आ जाते है जहाँ हमें पूरी हिम्मत (Courage) के साथ अपनी समस्याओ (Problems) व कठिन हालातो में साहस दिखाना पड़ता है. इसलिए अगर साहस होगा तो ज़िन्दगी में कभी आप मात नहीं खा सकते. यहाँ हम आपके साथ आज महान लोगो द्वारा साहस के बारे में बोले गये अनमोल कथन शेयर कर रहे है जिन्हें पढ़कर आप साहस की शक्ति को जान पाएंगे.












                               
Quote 1: मुझे यह लगता है की डर का न होना साहस नहीं है बल्कि डर पर विजय पाना साहस है. बहादुर वह नहीं है जिसको भय होता है बल्कि बहादुर वह है जो उस भय को मात दे दे.
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला

Quote 2: साहस सिर्फ आगे बढ़ने की शक्ति नहीं है बल्कि यह शक्ति न होने पर भी आगे बढ़ते जाना है.
Napoleon Bonaparte नेपोलियन बोनापार्ट

Quote 3: यह यकीन करो की तुम यह कर सकते हो इतना साहस बताता है की तुमने आधा रास्ता पार कर लिया है.
Theodore थियोडोर

Quote 4: अपने प्यार पर हमेशा एक बार और विश्वास करने की हिम्मत रखिये.
Maya Angelou माया एंजिलो

Quote 5: किसी भी सच को स्वीकार करने के लिए हमेशा साहस चहिये होता है.
Rick Riordan रिक रिओरडैन

Quote 6: अगर हमारे भीतर कुछ भी कोशिश करने का साहस नहीं होता तो सोचिये हमारी ज़िन्दगी कैसी होती ?
Vincent van विन्सेंट वेन

Quote 7: कुछ ऐसे भी लोग होते है जिनमे दिमाग से अधिक हिम्मत होती है.
John Grisham जॉन ग्रीशैम

आपकी सफलता पर अनमोल हिन्दी विचार
Quote 8: तुम भी कुछ भी करो उसे पूरा करने के लिए हमेशा हिम्मत की जरूरत पड़ेगी.
Ralph Emerson राल्फ इमर्सन

Quote 9: आध्यात्मिक मार्ग में दो चीजो की परीक्षा होती है, पहली – सही समय की प्रतीक्षा के लिए धैर्य और दूसरा – जो सामने आये उससे हताश न होने का साहस.
Paulo Coelho पाउलो कोएलो

Quote 10: आपका साहस दबाव में अनुग्रह है.
अर्नेस्ट हेमिंग्वे Ernest Hemingway

Quote 11: किसी के द्वारा आपको गहरा प्रेम किया जाना आपको शक्ति देता है और किसी को गहरा प्रेम करना आपको साहस देता है.
Lao Tse लाओत्से

Quote 12: सफलता कभी अंतिम नहीं होती और न ही विफलता घातक होती है. जो मायने रखता है वह है आपका साहस.
Winston Churchill विंस्टन चर्चिल

Quote 13: आप सच में जो है वह बनने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है.
E.E. Cummings ई. ई. कमिंग्स

Quote 14: जितना खड़े होकर बोलने के लिए हिम्मत चाहिए होती है, उतना ही साहस सुनने के लिए भी चहिये होता है.
Winston Churchill विंस्टन चर्चिल

Quote 15: हर चीज से बढ़कर अपनी लाइफ की नायिका बने उसके शिकार नहीं.
Nora Ephron नोरा एफ्रान

 कीमती समय पर अनमोल विचार
Quote 16: साहस सभी गुणों में सबसे जरुरी गुण है क्योंकि इसके बिना आप किसी और गुण को निरन्तरता के साथ अभ्यास नहीं कर सकते.
Maya Angelou माया एंजिलो

Quote 17: बहादुरी दिखाना डर की गैरमौजूदगी नहीं है बल्कि यह वह चीज है जो बताता है की डर से भी जरुरी कुछ और है.
Meg Cabot मेग काबोट

Quote 18: साहस डर के प्रति प्रतिरोध है.
Mark Twain मार्क ट्वेन

Quote 19: स्वतंत्रता बहादुर होने में निहित है.
Robert Frost रोबर्ट फ्रोस्ट

Quote 20: साहस हमेशा ऐसी जगह पायी जाती है जहाँ उसकी सम्भावना बहुत कम होती है.
J. R Tolkien जे. आर टोकन

Quote 21: ख़ुशी का राज आजादी है और आजादी का राज हिम्मत है.
Carrie Jones कैरी जोन्स

पॉजिटिव सोच पर महान लोगो के विचार
Quote 22: डर के बिना साहस की कल्पना भी नहीं कर सकते.
Christopher क्रिस्टोफर

Quote 23: अपने सपने को दूसरो को दिखाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है.
Erma Bombeck एरमा बोम्बेक




———————————————————————————————————————————————








निवेदन: Friends अगर आपको Hindi thought of Courage / Himmat Par Hindi Vichar पसंद आये हो तो हमे Comment करे हमारे website kuldeepmy.blogspot.com पर visit करें

Comments

Popular posts from this blog

वनस्पति नाम

स्वामी विवेकानन्द

ias biography शेना अग्रवाल